मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी में विकास को गति, मालवीय बाग कॉलोनी में ₹20.78 लाख की परियोजना का शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी में विकास को गति, मालवीय बाग कॉलोनी में ₹20.78 लाख की परियोजना का शिलान्यास

वाराणसी। वाराणसी में शनिवार को सिगरा वार्ड की मालवीय बाग कॉलोनी में 20.78 लाख की लागत से सड़क मरम्मत एवं कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर काऊ कैचर लगाए जाने के कार्य का शिलान्यास हुआ।

इस अवसर पर कैंट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे। शिलान्यास का पूजन कॉलोनीवासी आलोक मल्होत्रा के हाथों संपन्न कराया गया। शिलापट्ट का अनावरण भाजपा नेत्री सोना मौर्या एवं वंदना चौरसिया ने किया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया।

शिलान्यास के बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों के सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन के साथ-साथ बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा संकल्प सदैव अटूट रहेगा। क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें