मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

मॉयल ने जून में रिकॉर्ड 1.68 लाख टन मैंगनीज अयस्क का किया उत्पादन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी मॉयल लिमिटेड ने जून महीने में 1.68 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2 फीसदी अधिक है। कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद से रिकॉर्ड तिमाही उत्पादन दर्ज किया है।इस्‍पात मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) की अवधि के दौरान मॉयल लिमिटेड का 5.02 लाख टन का अबतक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही उत्पादन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.8 फीसदी अधिक है। इसके अलावा 34,900 मीटर की अबतक की सर्वश्रेष्ठ प्रथम तिमाही अन्वेषीकोर ड्रिलिंग है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16.2 फीसदी अधिक है।मॉयल लिमिटेड के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक अजित कुमार सक्सेना ने कंपनी के परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शानदार प्रदर्शन कंपनी की मजबूत बुनियाद और निरंतर विकास की संभावनाओं को दर्शाता है।मैंगनीज अयस्क का खनन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की मॉयल लिमिटेड भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्न कंपनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें