मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मोहम्मद सलीम के पास केवल 2500 नगदी और पत्नी के पास गैरेज में दो गाड़ियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता, मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से माकपा उम्मीदवार

मोहम्मद सलीम अपनी सादगी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। अब चुनाव को

लेकर उन्होंने जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें इस बात का जिक्र है कि उनके

पास केवल 2500 रुपये नगदी है और पत्नी के गैराज में दो गाड़ियां हैं।

"हिन्दुस्थान

समाचार" से विशेष बातचीत में सलीम कहते हैं कि लोक सेवा ही उनका मकसद है

इसलिए संचय की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने केंद्र और पश्चिम बंगाल

सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जैसा भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार कर रही

है, उससे बदतर हालत पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने बना रखी है।

दोनों के खिलाफ लड़ाई है। इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

मोहम्मद

सलीम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन के दौरान एसएफआई सदस्य

के रूप में की थी। बाद में वे माकपा के कई पदों पर रहे। वाम शासन के दौरान

वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम राज्यमंत्री थे। राज्य में तृणमूल के सत्ता में

आने के बाद भी उन्होंने चुनाव जीता और सांसद बने। फिलहाल राज्य में माकपा

की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। मोहम्मद सलीम आगामी लोकसभा चुनाव में

मुर्शिदाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें