मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज, लगातार तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार रविवार शाम सवा

सात बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे

पहले आज सुबह उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सदैव अटल

पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राष्ट्रपति

भवन में प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश से

अनेक मेहमान मौजूद रहेंगे। जिसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल

विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के

प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू,

सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’

एवं भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे शामिल हैं। इसे देखते हुए जी-20 की

तर्ज पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इस बार नरेन्द्र मोदी

सबसे बड़े मंत्रिमंडल के साथ शपथ ले सकते हैं। इसमें लगभग 60 मंत्रियों के

शामिल होने की संभावना है। हालांकि चर्चा है कि भाजपा अहम मंत्रालय अपने ही

पास रखेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें