मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस प्रकरण में मोदी ने की योगी से बात, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

- घटना पर जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

लखनऊ। प्रदेश में हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है। मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से बुधवार को यह जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने हाथरस जनपद की घटना के लिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और प्रभावी पैरवी करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना पर जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी में गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्‍यक्षता वाली इस टीम में डीआईजी चंद्र प्रकाश और सेनानायक पीएसी आगरा पूनम को शामिल किया गया है। एसआईटी अपनी रिपोर्ट सात दिन में प्रस्तुत करेगी।

हाथरस के चंदपा क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित लड़की 16 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई। उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। देर रात में हाथरस में उसका अंतिम संस्कार कराया गया। इस मामले में सभी चारों आरोपित को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि घटना को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है। विपक्षी दल भी प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं और उन्होंने सड़कों पर उतर कर भी अपना विरोध दर्ज कराया है। आरोपितों को फांसी देने की मांग को लेकर कई जगह प्रदर्शन किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें