मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने संदेशखाली मुद्दा उठाने वाली भाजपा की बशीरहाट उम्मीदवार रेखा पात्रा से की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को

संदेशखाली मुद्दा उठाने वाली भाजपा की बशीरहाट उम्मीदवार रेखा पात्रा से

बात की और उन्हें ‘शक्ति स्वरूपा’ बताया। वह संदेशखाली में हुए घटनाक्रम की

पीड़िता भी हैं।

सोशल मीडिया पर आई बातचीत की ऑडियो में

प्रधानमंत्री मोदी ने बशीरहाट से उम्मीदवार रेखा पात्रा के अभियान और भाजपा

के समर्थन के बारे में पूछताछ की। पात्रा ने संदेशखाली महिलाओं की पीड़ा

पर प्रकाश डाला। उन्होंने वहां की परिस्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया

और यह भी बताया कि वे क्या करना चाहती है। प्रधानमंत्री ने इस बात को लेकर

उनकी प्रशंसा की कि वे विरोधी तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ भी हुए अन्याय

के लिए काम करना चाहती हैं।

बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता

नरेन्द्र मोदी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर

पर पिछले कई सालों से वोट नहीं कर पाने वाले लोग इस बार वोट कर पायें, यह

सुनिश्चित किया जाए। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्थानीय जनता बंगाल में

तृणमूल कांग्रेस से परेशान है। उन्हें आशा है कि वहां की महिलाएं भाजपा को

बेहतर भविष्य के लिए वोट करेंगी।

उल्लेखनीय है कि रेखा पात्रा

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शेख शाहजहां के खिलाफ इलाके में महिलाओं

के विरोध प्रदर्शन का चेहरा रही हैं। स्थानीय दबंग नेता और उनके गुर्गों पर

संदेशखाली में स्थानीय लोगों की भूमि अवैध रूप से कब्जाने और आदिवासी

महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है । शाहजहां अभी जेल में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें