भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल में
नई
दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे
बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल
में चुनाव प्रचार करेंगे। वो आज सुबह ओडिशा के पुरी में रोड शो शुरू करने
वाले हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम
को एक्स हैंडल पर साझा किया है।
प्रधानमंत्री मोदी इस बार
के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार
प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार
प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी में रोड शो
करने वाले हैं। भुवनेश्वर ब्यूरो के मुताबिक रोड शो की तैयारियां शुरू हो
गई हैं। यह रोड शो सुबह आठ बजे शुरू होगा।
भाजपा के अनुसार,
प्रधानमंत्री मोदी रोड शो करने के बाद ढेनकनाल पहुंचेंगे। यहां वो सुबह
सवा 10 बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां के बाद वो दोपहर 12 बजे
कटक में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल के
तमलुक में दोपहर तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पौने पांच
बजे झारग्राम में चुनाव प्रचार करेंगे। यहां वो पार्टी की विशाल जनसभा को
संबोधित करेंगे।





