मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी सरकार ने युवाओं को किया बेरोजगार : यशस्विनी सहाय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोदी सरकार ने युवाओं को किया बेरोजगार : यशस्विनी सहाय

मोदी सरकार ने युवाओं को किया बेरोजगार : यशस्विनी सहाय

रांची: कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा है कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में देश के युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा जनसंपर्क और रोड शो कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए यशस्विनी सहाय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो युवाओं की समस्याओं को दूर किया जाएगा। कांग्रेस सरकार सबसे पहले खाली पड़े 30 लाख पदों में युवाओं को नौकरी देगी। इसके साथ ही शिक्षित युवाओं को अप्रेंटिसशिप योजना के तहत एक साल तक एक लाख रुपया दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के बारे में सोचती है। इसीलिए चुनाव से पूर्व कांग्रेस की ओर से महिलाओं, युवाओं, किसान, श्रमिकों के साथ समाज के अन्य वर्गों के विकास और उत्थान के लिए 25 गारंटी निर्धारित की गई है। कांग्रेस की यह गारंटी मोदी सरकार के नीतियों से परेशान जनता को राहत दिलाने का काम करेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि कांग्रेस को वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। मतदाताओं को संबोधित करते हुए सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में सिर्फ पूंजीपतियों की सेवा की है। जिस कारण अमीर और अमीर हो गए और गरीबों को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। देश में चरम पर पहुंच गई महंगाई और बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री कभी भी बातें नहीं करते हैं। क्योंकि महंगाई कम होगी तो उनके पूंजीपति मित्रों की कमाई कम हो जाएगी। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश से महंगाई, बेरोजगारी से मुक्ति और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को वोट देकर यशस्विनी सहाय को विजयी बनाकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ रांची के कांटा टोली, लालपुर, अरगोड़ा , हरमू, चर्च रोड, डंगरा टोली, गुदरी, कर्बला चौक, चर्च रोड, कोनका रोड, गुंगू टोली गोस्नर कंपाउंड आदि क्षेत्रों में पदयात्रा, जनसंपर्क और चुनावी सभाएं कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें