मोदी सरकार का तोहफा, हिप्र से हरिद्वार के लिए अब सीधी ट्रेन सुविधा: अनुराग ठाकुर
नई
दिल्ली, 23 फरवरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग
ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि ऊना हिमाचल प्रदेश से चल कर सहारनपुर जाने
वाली ट्रेन अब हरिद्वार तक चलाई जाएगी।
अनुराग ठाकुर ने इस
निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा
और तीर्थाटन में बढ़ोतरी होगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि
हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में
लोग तीर्थाटन करने हरिद्वार जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के यात्री ट्रेन से
सीधा ही हरिद्वार तक जा सकें, ऐसी सुविधा के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर अनुरोध किया था। मुझे यह बताते हुए हर्ष
हो रहा है कि ऊना (हिप्र)- सहारनपुर मेमू जो ऊना से चल कर सहारनपुर तक जाती
थी, उसके एक्सटेंशन की मंज़ूरी रेलमंत्री ने दे दी है। यह ट्रेन अब ऊना से
हरिद्वार तक चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को आवागमन की बड़ी सुविधा
मिलेगी।





