मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी देश से परिवारवाद, तुष्टीकरण और जातिवादी समाप्त करने का काम किया : अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कटिहार,। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय

गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कटिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित

करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश से परिवारवाद, तुष्टीकरण और जातिवादी समाप्त

करने का काम किया है।

राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित जनसभा

को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश

के साथ बिहार को भी विकसित करने का काम किया। केन्द्र में 2014 से 2024 तक

दस साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 09 लाख 80 हजार करोड़

रुपये प्रदेश के विकास के लिए देने का काम किया। इसके अलावे मोदी ने 04 लाख

करोड़ रुपये सड़क और पूल, एक लाख करोड़ रुपये रेलवे के विकास के लिए, दो हजार

करोड़ रुपये एयरपोर्ट के उत्थान के लिए देने का काम किया।

अमित

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 करोड़ से ज्यादा घरों में

शौचालय, 04 हजार करोड़ पक्का घर गरीब को दिया, 10 लाख महिलाओं को धुंआ से

मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, 14 हजार घरों में नल का

जल सहित कई जनहित में लोगों के लिए बीते 10 साल में काम किया। जबकि 2014 से

पहले 10 साल में कांग्रेस और लालू की सरकार ने बिहार को मात्र 02 लाख 80

हजार करोड़ रुपये दिया।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने देश में से परिवारवाद, तुष्टीकरण और जातिवादी समाप्त करने

का काम किया। जबकि आज लालू और कांग्रेस पार्टी एक होकर भाजपा और नीतीश

कुमार के खिलाफ चुनाव लड़कर बिहार में जंगलराज दुबारा लाने की कोशिश कर रही

है। उन्होंने कहा कि लालू के लालटेन और कांग्रेस की पंजा के साथ खड़ा होने

वाले देश में दंगा, अत्याचार, अन्याय, गरीबी और भुखमरी लाना चाहती है। जबकि

भाजपा का कमल और जदयू के तीर की सरकार बिहार को आगे बढ़ाते हुए खुशहाली

लाने का काम कर रही है।

अमित शाह ने लोगों से अपील करते हुए

कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए

कटिहार लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी सहित बिहार की सभी

40 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनावे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें