मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी का सेना की वर्दी पहन कर वोट मांगना अलोकतांत्रिक, सेना का अपमान : दीपक बैज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को बयान

जारी कर कहा कि भाजपा में साहस नहीं कि वह केंद्र सरकार के 10 सालों के काम

के आधार पर लोकसभा चुनाव में वोट मांग सके। इसीलिये भाजपा ने नरेन्द्र

मोदी के सशस्त्र बलों का यूनिफार्म पहने वाला फोटो लगा कर बड़े-बड़े होर्डिंग

लगाकर वोट अपील किया है।

उन्होंने कहा कि जिस दल ने 10 सालों तक

देश की सत्ता संभाली हो उसे चुनाव में वोट लेने के लिये सेना की वर्दी का

सहारा लेने की जरूरत पड़ रही है। यह सेना का भी अपमान है। समूचा देश अपनी

सेनाओं पर गर्व महसूस करता है। आजादी के बाद से ही देश की सरकारों ने अपने

सेनाओं की सशक्तिकरण के लिये लगातार प्रयास किया तभी आज भारत की सेना

दुनिया की उत्कृष्ट सैन्य बलों में से एक मानी जाती है। सेना के नाम पर वोट

मांगना देश के लोकतंत्र के लिये भी घातक है।

दीपक बैज ने

कहा कि सेना की वर्दी पहन कर वोट अपील करना प्रजातंत्र को मुंह चिढ़ाने के

समान है तथा भारत की जनता के सेना के प्रति अटूट भरोसे का राजनीतिकरण करना

है। भारतीय जनता पार्टी के इस कृत्य की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुये

राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत कर भाजपा के इन होर्डिगों को तत्काल

हटाने तथा सेना के वर्दी के दुरुपयोग करने के लिये भाजपा के खिलाफ कड़ी

कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें