मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल होलसेलर - रिटेलर को 20 लाख के चोरी के मोबाइल बेचे : हरियाणा पुलिस आई तब खुली पोल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोबाइल होलसेलर - रिटेलर को 20 लाख के चोरी के मोबाइल बेचे : हरियाणा पुलिस आई तब खुली पोल

जोधपुर। शहर के एमजी अस्पताल रोड स्थित रायबहादूर मार्केट के पास मोबाइल के होलसेलर- रिटेलर को फलोदी के एक व्यापारी ने चोरी के 28 मोबाइल बेच डाले, बदले में 20 लाख रूपये ले लिए। हरियाणा के गुरूग्राम से पुलिस यहां पहुंची तब पता लगा कि मोबाइल चोरी के है। पीडि़त ने पूर्व में पुलिस के चक्कर काटे मगर केस दर्ज नहीं किया गया। अब उसने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया है।17 ई सेक्टर सीएचबी के रहने वाले नवनीत अरोड़ा पुत्र नंदकिशोर अरोड़ा ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह वह एमजीएच रोड पर रायबहादूर मार्केट के पास में राजेंद्र मोबाइल प्लाजा नाम से दुकान चलाता है। वह मोबाइल का होलसेलर होने के साथ रिटेल में भी कारोबार करता है। उसका बिजनेस फलोदी के बरकत कॉलोनी निवासी पवन मुंजासर के साथ में गत एक साल से चल रहा था। दोनों आपस में मोबाइल खरीद फरोख्त कर रहे थे।इस साल 13 और 14 अगस्त को पवन मुंजासर से 28 महंगे फोन खरीदे गए थे। जिसकी कीमत बीस लाख दो हजार थी। प्रति मोबाइल 71 हजार 500 का था। पवन को मोबाइल के रुपये कैश और यूपीआई द्वारा किए गए थे। हाल में 11 अक्टूबर को गुरू ग्राम हरियाणा से पुलिस परिवादी नवनीत अरोड़ा की दुकान पर पहुंची और कहा कि वे मोबाइल चोरी के है। इस बारे में हरियाणा आने का नोटिस दिया गया।घटना का पता लगने पर आरोपित पवन से बात करने की कोशिश को वह पहले टालमटोल जवाब देने लगा, मगर बार में फोन बंद कर दिया। वाट्स अप पर मैसेज के जवाब भी नहीं देता था। पीडि़त ने घटना को लेकर पुलिस की शरण ली मगर केस दर्ज नहीं किया गया, अब कोर्ट के मार्फत उदयमंदिर थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें