मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

चोर होने के संदेह में युवक की सामूहिक पिटाई, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीरभूम

जिले के मल्लारपुर थानांतर्गत कोट गांव में चोर होने के संदेह में पेड़ से

बांधकर एक युवक की सामूहिक पिटाई की गई। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर

पहुंचकर युवक को बचाया और उसे अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने एक

व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि ललन

शेख और उनके परिवार के लोग उनके बेटे रमजान को दक्षिण ग्राम से लेकर आए

और एक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रमजान को

बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं स्थानीय लोगों का दावा

है कि रमजान शेख को इलाके का दागी चोर कहा जाता है। उसे पंचायत चुनाव से

पहले सशर्त जमानत पर जेल से रिहा किया गया है। मल्लारपुर थाने की पुलिस

उसे आग्नेयास्त्र के साथ पहले भी पकड़ चुकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रिहा होने के बाद रमजान गांव में आकर चोरी करने लगा। गांव में कई दिनों से मोबाइल फोन चोरी हो रहे थे।

ग्रामीणों

ने बताया कि गुरुवार को रमजान जब चोरी का मोबाइल फोन बेचने गया तो उसे

रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे घर से खींच कर पीटा गया। इस घटना की

सूचना पाकर मल्लारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।आरोपित ललन शेख को

गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें