मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: मनरेगा मौजूदा वित्तीय वर्ष में सृजित करेगा 1169185 श्रमिक दिवस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। मनरेगा को इस वित्तीय वर्ष में 11 लाख 69 हजार 185 श्रमिक

दिवस सृजित करने का लक्ष्य मिला है। हालांकि अब तक दो लाख से अधिक श्रमिक

दिवस पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी शनिवार को उपयुक्त श्रम रोजगार

कानपुर नगर डीसी मनरेगा सुधा शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि

केन्द्र सरकार ने कानपुर नगर के 10 ब्लाकों में मनरेगा के मजदूरों को

रोजगार गारंटी योजना के तहत 11 लाख 69 हजार 185 श्रमिक दिवस सृजित करने का

लक्ष्य दिया है। जिसे पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले

सरकारी विकास कार्यों में लगाकर मनरेगा मजदूरों को काम उपलब्ध कराया जा रहा

है।

डीसी मनरेगा ने बताया कि सरकार आने वाले कुछ माह में

यह लक्ष्य बढ़ा सकती है। मनरेगा मजदूरी में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा

रही है। सरकार महिलाओं को मजबूत करने के लिए यह प्रयास कर रही है। सरकार

द्वारा निर्धारित लक्ष्य में ही प्रस्तावित पौध रोपण के लिए गड्ढे भी

मनरेगा मजदूरों के माध्यम से तैयार कराती है। इसके साथ मिट्टी की खुदाई का

जो भी कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में कराया जाता है, उसमें भी मनरेगा के

मजदूरों को लगाया जाता है। इसी लक्ष्य में आने वाले प्रधानमंत्री आवास के

निर्माण में लगने वाले मजदूरों को भी मनरेगा के माध्यम से उपलब्ध करा रही

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें