मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी: बाढ़ के बाद मणिकर्णिका घाट पर पसरी गंदगी को किया गया साफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी: बाढ़ के बाद मणिकर्णिका घाट पर पसरी गंदगी को किया गया साफ

वाराणसी। स्वच्छता आरोग्य जीवन का आधार है। इस संदेश के साथ नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों एवं नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों ने बुधवार को मणिकर्णिका घाट पर बाढ़ के बाद गंगा किनारे फैली करीब 3 टन गंदगी को साफ किया। गंदगी से उत्पन्न होने वाले संक्रामक रोगों से बचाने एवं घाटों की स्वच्छता के लिए जनजागरण के तहत गंगा तलहटी और सतही जल पर तैर रही अनेक प्रदूषण कारक वस्तुओं को भी निकाला गया । स्वच्छता संकल्प के पश्चात सदस्यों ने इधर-उधर बिखरा कचरा समेट कर उसे कूड़ेदान तक पहुंचाया । श्रमदान के दौरान सदस्य जोश में घोष कर रहे थे कि ‘आओ घर - घर अलख जगाएं - मां गंगा को निर्मल बनाएं, 'गंदगी है तो बीमारी है, सफाई है तो स्वास्थ्य है '। ध्वनि विस्तारक यंत्र और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों के द्वारा घाट पर उपस्थित नागरिकों, पुरोहितों, पूजन सामग्री विक्रेताओं, दुकानदारों एवं मल्लाह बंधुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता आरोग्य जीवन का आधार है । स्वच्छता रूपी संस्कार को ग्रहण कर हम कई जानलेवा बीमारियों से बच सकते हैं। साफ सफाई के अभाव और प्रदूषण के चलते मलेरिया, वायरल और डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है‌। अधिकतर लोग प्लास्टिक का सामान और कपड़े गंगा और कहीं भी फेंक देते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा। श्रमदान में नगर निगम के सुपरवाइजर सतीश कुमार गुप्ता, जय कुमार, राजू, श्यामबाबू, रीना देवी , सुनीता देवी, सीता कुमारी ने भागीदारी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें