मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर CBI का शिकंजा, पूछताछ के बाद हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर CBI का शिकंजा, पूछताछ के बाद हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सिसोदिया एजेंसी के सामने पेश होने के लिए सीबीआई मुख्यलाय सुबह 11 बजे पहुंचे थे। सिसोदिया पर आबकारी घोटाले में कथित तौर पर उनके जुड़ने का आरोप लगा है। सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के करीब 200 जवान तैनात किए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद क्या बोले सीएम केजरीवाल

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने कहा कि मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि जब मनीष सिसोदिया का मामला अदालत में जाएगा, तो भाजपा सरकार एक रुपये का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाएगी। इसके साथ ही कहा कि AAP और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।

आप नेता आतिशी ने कहा, भाजपा कहती है कि मनीष सिसोदिया 10,000 करोड़ का घोटाला किया। ये पैसे कहां है? ये पैसे सिसोदिया के घर, बैंक या अन्य जगह पर मिले? एक साल की जांच में भी ED-CBI इसका सबूत नहीं दे पाई। यह गिरफ्तारी जांच या सरकारी पॉलिसी से नहीं है बल्कि AAP के दिल्ली मॉडल व उपलब्धि को लेकर हुई है।

AAP ने बताया लोकतंत्र के लिए काला दिन

सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, लोकतंत्र के लिए काला दिन! भाजपा की सीबीआई ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें