मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम चंपारण में '' मेगा टेक्सटाइल पार्क '' नहीं बनने का प्रश्न विधायक राम सिंह ने विधानसभा में उठाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम चंपारण में '' मेगा टेक्सटाइल पार्क '' नहीं बनने का प्रश्न विधायक राम सिंह ने विधानसभा में उठाया

पश्चिम चंपारण में '' मेगा टेक्सटाइल पार्क '' नहीं बनने का प्रश्न विधायक राम सिंह ने विधानसभा में उठाया

बगहा, 16 मार्च।बगहा विधायक राम सिंह ने बिहार विधानसभा के सदन पटल पर बगहा के विकास करने के लिए अनेक समस्याओं को रखते हुए कहा है कि बगहा में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क को बनाने के लिए बिहार सरकार का ध्यान खींचना चाहूंगा।विधायक ने विधानसभा में कहा कि पिछली सरकार में इसके लिए जी तोड़ कोशिशें की गई। बगहा में 1719 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई। स्थानीय लोगों में बड़ी उम्मीद जगी कि देश में बन रहे 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क में से एक बिहार में और पश्चिम चम्पारण के बगहा में बनेगा।

पिछली भाजपा गठबंधन सरकार में हर दिन कुछ न कुछ प्रयास होता हुआ दिखता था, महागठबंधन की सरकार के 7 महीने बीत जाने के बाद भी पश्चिम चंपारण के मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की न कोई चर्चा है, और न ही इसके लिए कोई प्रयास होता हुआ दिख रहा है, जबकि मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने से पश्चिम चंपारण ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की औद्योगिक तस्वीर बदल जायेगी। देश के टेक्सटाइल सेक्टर जो सर्वाधिक बिहार के लोग कार्य़रत्त हैं, वो अपने राज्य में लौटेंगे और बिहार के विकास में योगदान कर सकेंगे। पिछली सरकार में शानदार टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी भी बनाई गई । उद्योग का बहुत अच्छा माहौल बना था।

आम नागरिकों से लेकर बिहार और अऩ्य राज्यों के उद्योगपतियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा था, पिछले 7 महीने में वो सब खत्म हो गया है।वहीं पश्चिम चंपारण के कुमारबाग में दो लाख वर्गफीट का प्लग एंड प्ले सुविधा के साथ औद्योगिक शेड का निर्माण भी शुरु हुआ था, उसमें भी तेजी लाने की जरुरत है। मेरा कहना है कि जब उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार सजग नहीं होगी तो राज्य के युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार का सृजन कैसे होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें