ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में मजबूती
नई
दिल्ली, 18 मार्च ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे
हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि
डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय
बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले
परिणाम के साथ बंद हुए थे। दूसरी ओर, एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बढ़त की
स्थिति बनी हुई है।
पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार पर
लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद
हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.65 प्रतिशत टूट कर 5,117.09 अंक के स्तर पर
बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 155.36 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के
साथ 15,973.15 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि
डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,782.26 अंक के
स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के
दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद
हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,727.42 अंक के स्तर
पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ
17,936.65 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर,
सीएसी इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,164.35 अंक के स्तर पर बंद
हुआ।
एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त के साथ कारोबार
होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ
हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान
में नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,041
अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.49 अंक की
मामूली कमजोरी के साथ 16,720.40 अंक के स्तर पर बना हुआ है।
दूसरी
ओर, निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक
877.81 अंक यानी 2.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,585.45 अंक के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 112.12 अंक यानी 0.57
प्रतिशत की तेजी के साथ 19,794.62 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी
इंडेक्स ने भी अभी तक के कारोबार में 0.62 प्रतिशत उछल कर 2,683.45 अंक तक
पहुंचने में सफलता हासिल की है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02
प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,173.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके
अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,391.48 अंक के
स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,344.64
अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ
3,069.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।




