मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मुनाफा कमा कर हरे निशान में बंद हुए

थे। लेकिन एशियाई बाजार में आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी

बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा,

जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500

इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,615.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी

तरह नैस्डेक ने 115.04 अंक यानी 0.63 प्रतिशत उछल कर 18,398.45 अंक के

स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल

0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,070.74 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ

रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र

के दौरान मजबूती बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ

8,252.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत

की छलांग लगा कर 7,724.32 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत

किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 213.62 अंक यानी 1.14 प्रतिशत उछल कर

18,748.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर

दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट

के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे

निशान में बने हुए हैं। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से

निक्केई इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.26 प्रतिशत

की तेजी के साथ 24,610 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई

कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,974.48 अंक के स्तर

पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 23,874.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी

इंडेक्स 0.11 प्रतिशत लुढ़क कर 2,852.21 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 254.82 अंक

यानी 1.41 प्रतिशत टूट कर 18,038.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,325.14

अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ

7,304.40 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की

सांकेतिक कमजोरी के साथ 3,497.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें