मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। रेट कट की संभावना के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान

तेजी का माहौल बना रहा। इस वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद

होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार

करता नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान

लगातार दबाव बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ

रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के एक बयान

के बाद अमेरिका में रेट कट की संभावना बढ़ गई है। महंगाई पर काबू पाने को

लेकर पॉवेल ने कहा है कि महंगाई 2 प्रतिशत के लक्ष्य की तरफ तेजी से पहुंच

रही है। इस बयान के बाद अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उछाल आ गया।

डाउ जॉन्स 211 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स

ने 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,631.22 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के

कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.40 प्रतिशत उछल कर 18,472.57

अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.20 प्रतिशत की

बढ़त के साथ 40,292.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी

बाजार के उलट यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते

रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,182.96 अंक के स्तर

पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.20 प्रतिशत टूट कर 7,632.71 अंक के

स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स

157.29 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,590.89 अंक के स्तर पर

बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा

है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में

कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए

हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,490.72 अंक

के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.41

प्रतिशत फिसल कर 7,248.88 अंक तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज

बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 245.98 अंक यानी 1.38 प्रतिशत टूट कर

17,769.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट

इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,967.85 अंक के स्तर पर बना हुआ

है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ

24,663 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.23

प्रतिशत की मजबूती के साथ 41,287.04 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके

अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,908.52 अंक के

स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.18 प्रतिशत मजबूत होकर 2,865.98 अंक के स्तर पर

और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,329.26 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें