मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में चौतरफा बिकवाली का दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स

फ्यूचर्स भी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा। दूसरी

ओर, एशियाई बाजारों में आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी

बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए।

एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,308.13 अंक के स्तर

पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 108.91 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की तेजी के

साथ 16,794.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,833.34 अंक के स्तर

पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले

सत्र के दौरान मजबूती का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की

बढ़त के साथ 8,424.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने

0.35 प्रतिशत उछल कर 8,195.97 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत

किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,768.96

अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज चौतरफा

बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक

गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 118.50 अंक

यानी 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,529.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,042.10

अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज

की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 401.89 अंक यानी 2.09 प्रतिशत फिसल कर

19,234.33 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स

0.38 प्रतिशत लुढ़क कर 3,301.51 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

ताइवान

वेटेड इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,725.64 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत टूट कर

1,370.76 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट

इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,221.52 अंक के स्तर पर और शंघाई

कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत फिसल कर 3,158.03 अंक के स्तर पर कारोबार

करते नजर आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें