मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

लापता किशोर का शव तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लापता किशोर का शव तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र स्थित सिसोलर कस्बे में लापता 13 वर्षीय किशोर का शव गुरुवार को तालाब में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।कस्बा निवासी रामबाबू खेंगर का 13 वर्षीय पुत्र प्रकाश बुधवार दोपहर अपने कुछ साथियों के साथ घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

तलाशी के दौरान तालाब किनारे प्रकाश की चप्पलें मिलीं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जाने लगी। रात में अंधेरा और तालाब के आसपास झाड़ियां होने के कारण खोज अभियान में कोई सफलता नहीं मिल सकी। गुरुवार को ग्रामीणों ने तालाब में एक शव उतराता हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान की गई। परिवार ने बताया कि प्रकाश तीन भाईयाें में मंझला था। उसका बड़ा भाई विकास कक्षा 11 का छात्र, जबकि छोटा भाई प्रभात कक्षा 7 में पढ़ता है। पिता रामबाबू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार के पास लगभग चार बीघा कृषि भूमि भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें