मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

नौका हादसा: दो दिन बाद मिले दोनों लापता मजदूरों के शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नौका हादसा: दो दिन बाद मिले दोनों लापता मजदूरों के शव

मालदा। गत बुधवार ओल्ड मालदा के मुचिया इलाके में टांगन नदी के दाहुक घाट पर हुए नाव हादसे में लापता दो मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए है। लगातार दो दिनों की तलाश के बाद शुक्रवार सुबह नदी से दोनों शव बाहर निकाले गए।

दो दिन पहले धान से लदी एक नाव पार कराने के दौरान अचानक टांगन नदी में डूब गई थी। नाव में सवार अन्य लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन दो मजदूर धान के साथ ही नदी में समा गए थे। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। स्पीड बोट और गोताखोरों की मदद से दो दिनों तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में दो शव को देखा। एक मजदूर का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला, जबकि दूसरा शव मुचिया के चर लक्ष्मीपुर फॉरेस्ट इलाके में बरामद हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।

इस घटना से मृतकों के परिवारों और पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि क्या नाव में जरूरत से ज्यादा माल लादा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें