मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

महिलाओं से जेवरात लूटकर बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिलाओं से जेवरात लूटकर बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना दादरी क्षेत्र में हथियार बंद अज्ञात बदमाशों ने तीन महिलाओं से सोने के जेवरात लूट लिया। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि राजेश कुमार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दौलत राम कॉलोनी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी बीती रात को ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रही थी, तभी छोटे सरकारी पार्क के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हथियार बंद दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान से सोने का कुंडल लूट लिया। पीड़ित के अनुसार इसके बाद बदमाशों ने एक अन्य महिला श्रीमती मीना के साथ भी लूटपाट की तथा उनके कान के कुंडल लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को रोहित भाटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करही कि उनकी मां दयावती बुजुर्ग महिला है, जो सोमवार की शाम कूड़ा डालने के लिए पायनियर स्कूल के पास गई थी, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें डरा- धमकाकर उनके कान का कुंडल और नाक की लौंग लूट ली। उन्होंने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें