मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

फिरोजाबाद: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फिरोजाबाद: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद फिरोजाबाद की थाना एका पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात चार शातिर चोरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हैं। एक बदमाश के पैर में गोली लगी हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) त्रिगुण विशेन ने बुधवार को बताया कि 14 जुलाई की रात्रि में पतारा चौराहे के पास मन्दिर व एक अन्य मन्दिर से घंटे चोरी हुए थे। जिस सम्बंध में थाना एका पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थीं ।

थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी करने के उद्देश्य से गोपालपुर के पास बंद भट्टे की झाड़ियों के पास एक कार (यूपी 84 एआर 7164) से आ रहे हैं।

उनके पास चोरी हुआ माल व अवैध असलहा मय कारतूस बरामद हुआ है।

इसके बाद थाना प्रभारी टीम के साथ गोपालपुर के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार आती हुए दिखायी दी तो पुलिस टीम रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने गाड़ी बढ़ाते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें अभियुक्त अर्जुन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।उसे और उसके तीन साथी मदन मोहन कठेरिया, अमन मिश्रा और विकास मिश्रा को गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस और कार बरामद हुई हैं।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों ने पूर्व में भी घटना कारित की गयी है और इनका पूर्व आपराधिक इतिहास है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें