मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:10 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के मीरजापुर में स्विफ्ट कार कंटेनर से टकराई, चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी के मीरजापुर में स्विफ्ट कार कंटेनर से टकराई, चार की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास प्रयागराज–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हुए सड़क हादसे ने क्षेत्र को दहला दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना कछवां की टीम मौके पर पहुंची।मौके पर हुई जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रयागराज की ओर से आ रही स्विफ्ट कार (UP 70 BZ 4500) ने सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कार सवार श्याम कृष्ण (55) पुत्र बाबूलाल यादव तथा उनके पुत्र अनुराग यादव (30) निवासी कोरांव, जनपद प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई।इसी दौरान सड़क के किनारे बैठे दो लोग भी हादसे की चपेट में आ गए। इनमें से एक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस तरह दुर्घटना में कुल चार लोगों की मौत हो गई। कछवां पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें