मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

बाइकों में भिड़ंत , एक की मौत, दो गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाइकों में भिड़ंत , एक की मौत, दो गंभीर

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के तिसुही गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों की सूचना पर मड़िहान पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रांची जिले के पड़रिया गांव निवासी 30 वर्षीय अश्वनी राज को मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के पुड़वरिया निवासी 23 वर्षीय सौरभ अपने साथी अश्वनी राज के साथ बीएसएनएल कंपनी का सर्वे करने निकले थे। तिसुही गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक काे टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।गंभीर रूप से घायल सौरभ और मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अमन को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें