मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर : सातवें चरण के लिए नामांकन शुरू, सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर,। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मीरजापुर में मंगलवार

से नामाकंन कार्य आरम्भ हो गई। नामाकंन प्रक्रिया 14 मई तक प्रत्येक दिन

सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष

कलेक्ट्रेट में की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने

बताया कि नामाकंन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां

पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 11 मई को द्वितीय शनिवार व 12 मई को

रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामाकंन नहीं किया जा सकेगा।

उप

जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि 15 मई को नामाकंन

पत्रों की जांच तथा 17 मई को नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन का कार्य किया

जाएगा। तत्पश्चात एक जून को मतदान और चार जून को मतगणना सम्पन्न होगी।

उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को एक

प्रस्तावक तथा गैरमान्यता व निर्दल प्रत्याशियों के लिए 10 प्रस्तावक

अनिवार्य होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट सहित रमईपट्टी तिराहा व

शैलेश तिराहा की तरफ बैरीकेटिंग की गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन दिवस

पर सभा, जुलूस व वाहन आदि के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें