मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर: रिहायशी इलाके के घर में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मीरजापुर: रिहायशी इलाके के घर में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

- बांस-बल्ली के सहारे बाहर निकाला, तालाब में छिपा मगरमच्छ

- वन विभाग ने शुरू की तलाश

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र स्थित बसुहरा गांव के बंधइता मजरे में गुरुवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ एक घर में घुस गया। संयोग से उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की सतर्कता और साहस से मगरमच्छ को घर से निकलकर एक तालाब में जा पहुंचा। ग्रामीणाें ने मगरमच्छ काे पकड़कर सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए वन विभाग काे सूचित किया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ क्षत्रधारी कोल के घर में घुसा था। पड़ोसियों ने मगरमच्छ काे जैसे ही घर में जाते देखा ताे शोर मचा दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई।

वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने बांस और बल्ली की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को घर से बाहर निकाल दिया। घर से निकलने के बाद मगरमच्छ पास के एक तालाब में चला गया।

हालांकि मगरमच्छ के तालाब में चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन उसके वहीं मौजूद होने से लोगों में अब भी दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ कभी भी तालाब से निकलकर लोगों, बच्चों या पशुओं पर हमला कर सकता है। उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

वन क्षेत्राधिकारी हलिया संतोष कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के तालाबों और जलाशयों में मगरमच्छ की तलाश की जा रही है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें