मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

मीराबाई चानू का ऐतिहासिक एशियाई खेल रजत पदक: 28 साल का सूखा खत्म, जीता भारोत्तोलन में दूसरा मेडल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मीराबाई चानू का ऐतिहासिक एशियाई खेल रजत पदक: 28 साल का सूखा खत्म, जीता भारोत्तोलन में दूसरा मेडल

भारत की अनुभवी भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर एक नया रिकार्ड बनाया है। चानू के पदक से भारत ने 28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने साल 1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई का एशियाई खेलों में ये पहला पदक है। चानू ने महिला 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चानू ने कुल 198 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया।

उन्होंने स्नैच कैटेगरी में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाकर उठाय हालांकि वह मामूली अंतर से स्वर्ण पदक नहीं जीत पायीं। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक उत्तर कोरिया की सॉन्ग गम ने जीता, जिन्होंने कुल 215 किलोग्राम वजन उठाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। सॉन्ग गम ने स्नैच में 94 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 121 किलोग्राम का शानदार प्रदर्शन किया, जो खुद में नए कीर्तिमान थे। यह उनका लगातार तीसरा एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक था, जो उनकी निरंतरता और प्रभुत्व को दर्शाता है। गौरतलब है कि मीराबाई के लिए एशियाई खेलों का सफर हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है।

साल 2014 के एशियाई खेलों में वह नौवें स्थान पर रहीं, जबकि 2018 के जकार्ता खेलों में पीठ की गंभीर चोट के कारण उन्हें प्रतियोगिता से बाहर रहना पड़ा था। 2023 के हांगझोऊ खेलों में भी वह पदक के बेहद करीब थीं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण चोट के कारण उन्हें चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। इस बार इस रजत पदक के साथ, मीराबाई अब ओलंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमण्डल तीनों बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स में पदक जीतने वाली एथलीट बन गई हैं, जो उनकी अद्भुत क्षमता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत, लगन और कभी हार न मानने वाले जज्बे का प्रतीक है।

वेटलिफ्टिंग में, चैंपियंस का निर्धारण करने के लिए स्नैच और क्लीन एंड जर्क नामक दो विधाएं होती हैं। इन दोनों वर्ग में भारोत्तोलक बारी-बारी से वजन उठाते हैं, और उनके कुल उठाए गए वजन के आधार पर ओवरऑल रैंकिंग तैयार की जाती है। प्रत्येक विधा में खिलाड़ियों को वजन उठाने के लिए तीन-तीन प्रयास मिलते हैं, और हर कैटेगरी में उनके सबसे अच्छे वैध प्रयास को गिना जाता है। यदि कोई लिफ्टर स्नैच या क्लीन एंड जर्क में से किसी भी इवेंट के तीनों प्रयासों में फाउल कर जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें