मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

घर से निकली नाबालिग लापता, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर से निकली नाबालिग लापता, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज। शहर के डुमरिया भट्टा क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने शनिवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की शुक्रवार को घर से यह कहकर निकली थी कि वह पास में ही जा रही है। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।काफी प्रयास के बाद भी लड़की का पता नहीं चलने पर परिजन सदर थाना पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि नाबालिग लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है तथा विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही लड़की का पता लगाने का भरोसा जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें