मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

महाराजगंज में बवाल! मामूली विवाद मे पत्थरबाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महाराजगंज में बवाल! मामूली विवाद मे पत्थरबाजी

सीवान।सीवान: जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में मंगलवार की रात करीब नौ बजे मामूली आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।पत्थरबाजी के दौरान बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, वहीं कई दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है।स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ लोग इसे मामूली कहासुनी का परिणाम बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रण में किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार गश्त की जा रही है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की हिंसा न हो।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें