मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत, 22 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों के साथ नहाने गया था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल में तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत, 22 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों के साथ नहाने गया था

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोटे तालाब में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। घटना के करीब 22 घंटे बाद शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान धीरज सोनी पुत्र स्व. विनोद सोनी, निवासी इतवारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे काली घाट मंदिर के पास छोटे तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और फिर दिखाई नहीं दिया। घटना के बाद उसके साथ गए दोस्तों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों की सूचना पर तलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम के गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। शुक्रवार शाम काे अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा। शनिवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे किशोर का शव बरामद कर लिया गया। शनिवार दाेपहर काे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें