मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता के लिये प्रभावी प्रचार-प्रसार करें अधिकारी : मंत्री रावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,

। वन, पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने पर्यावरण के

प्रति जन-जागरूकता के लिये प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के लिए मंत्रालय में

बुधवार को पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्‍होंने कहा कि अधिकारी प्रतिबद्धता से अपने कार्यों का निर्वाहन करे।

मंत्री रावत ने पर्यावरण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एप्को के

कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

मंत्री रावत ने विभागीय रिक्त

पदों की पूर्ति के लिये प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि

रिक्त पदों की पूर्ति के लिये कैबिनेट से मंजूर कराने के लिये प्रेसी तैयार

करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का

कार्यालय स्थापित करने के लिये कार्य योजना तैयार की जाये। उन्होंने

अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में फैक्ट्रियों और कारखानों होने

वाली घटनाओं की सूची तैयार करे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न

हो इसके लिये प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस पर समुचित कार्रवाई करे।

उन्‍होंने

कहा कि प्रदेश के उद्योग, अस्पताल, होटल, मेरिज गार्डन इत्यादि की एनओसी

देने के उपरांत उन स्थानों का निरीक्षण भी किया जाये। जिससे पर्यावरण

प्रदूषण की स्थिति निर्मित न हो। जिससे जन हानि रोकी जा सके, इन कार्यों को

प्राथमिकता के आधार पर करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि जिन उद्योगों के

द्वारा नियमानुसार पर्यावरण-प्रदूषण के तहत कमी पाई जाती है, ऐसे उद्योगों

के खिलाफ कार्रवाई करने के अधिकारियों का निर्देश दिये। मंत्री रावत ने

सिंगल यूज़ प्लास्टिक, कैरी बैग पर बैन लगाने के लिये भी कहा। वन, पर्यावरण

राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन के लिये बेहतर

कार्य करने की जरूरत है। बैठक में पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन

बामरा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं एप्को के अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें