मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

भूपाल नोबल्स संस्थान का 104वां स्थापना दिवस कल, रक्षा मंत्री राजनाथ होंगे मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भूपाल नोबल्स संस्थान का 104वां स्थापना दिवस कल, रक्षा मंत्री राजनाथ होंगे मुख्य अतिथि

उदयपुर। विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा संचालित भूपाल नोबल्स संस्थान का 104वां स्थापना दिवस समारोह कल यानी शुक्रवार को उदयपुर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और यह आयोजन महाराणा प्रताप खेल मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले तथा शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट सदस्यों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ एवं राजसमंद सांसद महिमा कुमारी की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ करेंगे।सारंगदेवोत ने बताया कि वर्ष 1923 में स्थापित भूपाल नोबल्स संस्थान ने अपने 103 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, प्रशासन एवं सेना के क्षेत्र में देश को कई विशिष्ट सेवाएं देने वाले विद्यार्थी प्रदान किए हैं। संस्थान का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा है।रजिस्ट्रार डॉ. एन.एन. सिंह ने बताया कि भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 7 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में 99 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी, वहीं 47 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा 2025 की डिग्रियां भी विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी।वित्त सचिव शक्ति सिंह कारोही ने बताया कि आगामी 3 से 6 फरवरी तक भूपाल नोबल्स खेल मैदान में वेस्ट जोन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 1000 से अधिक खिलाड़ी, कोच एवं मैनेजर भाग लेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें