मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कांग्रेस विधायकों से कहा - अपनी विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं, सरकार पूरी मदद करेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भाेपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार काे मुख्यमंत्री निवास में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कांग्रेस विधायकों से भेंट की। इस दौरान 63 में से 35 विधायक शामिल रहे। करीब डेढ़ घंटे तक डॉ मोहन यादव और कांग्रेस विधायकों के बीच चर्चा चली। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकाें की समस्याओं को सुना और कहा कि मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक विपक्ष प्रदेश के लिए भी बेहतर काम करेगा। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने विजन डॉक्यूमेंट, फसल के दाम, महिला अत्याचार और प्रदेश में दलित,आदिवासी, अल्पसंख्यक पर बढ़ते अत्याचार को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक की समस्याओं को सुना और मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक विपक्ष प्रदेश के लिए भी बेहतर काम करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे है कार्यों के बारे में भी विधायकों से चर्चा की है। खासकर के पहले हमने अपनी फसलों के सर्वे का फैसला किया। जिसके लिए हमने जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया की अगर फसल खराब हुई है तो उसका निराकरण करें। गौशालाओं के लिए उनकी व्यवस्था अच्छी बनी रहे, उसका अनुदान बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्र में इन्दौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर बड़ी-बड़ी नगर निगमों में गौशाला बनाने और गौ धन को बढ़ावा देने के साथ ही दूध पर बोनस और दूध उत्पादन में भी मध्यप्रदेश देश का नम्बर राज्य बने। राज्य परिसीमन आयोग भी बनाया है। जिला संभाग, तहसीलों को अपनी सीमाएं बदलने के लिए सभी प्रकार के सुझाव भी लेंगे। विकास के मामलों में भी सरकार द्वारा किए गए कार्यो से उन्हें अवगत कराया गया है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सभी विधायक वो चाहे कांग्रेस के हो, या बीजेपी के सभी अपनी-अपनी विधानसभाओं में विजन डाक्यूमेंट बनाएं। पांच सालों मे विकास के मामले में वो अपनी विधानसभा को कहां ले जाना चाहते हैं और उसमें हम समान रूप से सारे विधायकों की मदद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम मध्यप्रदेश की आर्थिक व्यवस्था भी डबल करने वाले हैं। उन्हाेंने कहा कि विकास के मामलों में मध्यप्रदेेश देश का नम्बर वन राज्य बने इस प्रयास में हम लगे है। मैं उम्मीद करता हूँ कि सारे जनप्रतिनिधि वो अपनी अपनी चिंता करके आ रहे हैं। हम सबने भी कोशिश की है कि मध्यप्रदेश को एक नए रूप में भी लाना है। जहा से हम चले थे उससे और भी डबल स्थिति पाना है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आने वाले समय में विकास की गति को इसी तरह जारी रखेंगे।प्रदेश का किसान नाराज: नेता प्रतिपक्षबैठक खत्म होने के बाद विधायकों के साथ सीएम हाउस से बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, 'प्रदेश का किसान नाराज है। सरकार ने वादा किया था कि धान 3100 रुपए और गेहूं 2700 रुपए के समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे। विधानसभा में भी हमने यह मुद्दा उठाया था। सोयाबीन और मक्का की फसल को अतिवृष्टि के कारण नुकसान हुआ है, इसका तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए।' सिंघार ने कहा, 'मध्यप्रदेश सरकार उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेज पाती, इस कारण केंद्र सरकार से पैसा नहीं आ रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों के करोड़ों रुपए रुके हुए हैं। हमने सीएम से कहा कि नल-जल योजना में कांग्रेस-बीजेपी की बात नहीं आनी चाहिए। हर घर पानी पहुंचना चाहिए।'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें