मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने 7532 घरौनियां बांटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने 7532 घरौनियां बांटी

हमीरपुर। स्वामित्व योजना के अंतर्गत आज शनिवार को दोपहर घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ,महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश प्रतिभा शुक्ला रहीं।इस मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा घरौनी के इलेक्ट्रॉनिक वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण देखा गया तथा प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से किए गए संवाद कार्यक्रम का भी अवलोकन किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री के घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद के विभिन्न लाभार्थियों को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अपने हाथों से घरौनी वितरित की गई तथा लाभार्थियों को घर के मालिकाना हक मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि घर का मालिकाना हक/वैध प्रपत्र मिलने से अब किसी प्रकार का झगड़ा आदि नहीं हो सकेगा तथा जरूरत के समय में लोगों को ऋण भी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव-गांव तक नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों ,महिलाओं, युवाओ,गरीबों के हित में अनेक योजनाएं लागू की गयीं हैं जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया।घरौनी वितरण कार्यक्रम के तहत जनपद हमीरपुर के कुल 636 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष अब तक 440 ग्रामों में घरौनी निर्माण का कार्य सम्पादित किया गया है। अब तक कुल डिजिटल घरौनी कार्ड निर्माण में जनपद में कुल 127880 प्रापर्टी कार्ड तैयार किये गये हैं जिनमें तहसील हमीरपुर में 33880, मौदहा में 44950, राठ में 25377 तथा सरीला में 23673) निर्मित किये गये हैं। कार्यक्रम में जनपद के कुल 42 ग्रामों (जिनमें तहसील हमीरपुर के 24 ग्राम, मौदहा के 9 ग्राम, राठ का 1 ग्राम तथा तहसील सरीला 8 ग्राम) में डिजिटल घरौनी का वितरण किया गया, जिनमें तहसील हमीरपुर में 3833, मौदहा में 1720, राठ में 124 तथा सरीला में 1855 घरौनी, इस प्रकार जनपद में कुल 7532 घरौनियों का वितरण किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें