मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले, 'वे हर मुश्किल में जनता के साथ'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले, 'वे हर मुश्किल में जनता के साथ'

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे की सराहना की है।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री का यह दौरा दिखाता है कि वह हर मुश्किल घड़ी में देश की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं। यह उनकी संवेदनशीलता और जन-कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।"

उपराष्ट्रपति पद के लिए चल रहे मतदान के बीच, नरेंद्र कश्यप ने कहा, "भले ही 'इंडिया' गठबंधन के नेता अपने उम्मीदवार को लेकर आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हों, एनडीए गठबंधन के लोग अपनी जीत और मतों की वृद्धि को लेकर आश्वस्त हैं। विपक्ष का आत्मविश्वास केवल दिखावा है, जबकि जमीन पर हकीकत कुछ और है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह ऐतिहासिक होने वाला है कि इंडिया गठबंधन के कुछ सहयोगी दलों के वोट भी अंतरात्मा की आवाज पर एनडीए के पक्ष में आ सकते हैं या कुछ लोग वोटिंग से दूर रह सकते हैं। कुल मिलाकर, उपराष्ट्रपति का यह चुनाव एनडीए गठबंधन के लिए ऐतिहासिक और सफल रहने वाला है।"

एक्स-रे टेक्निशियन भर्ती मामले में सामने आई गड़बड़ी पर उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाली के सवाल पर नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से कानूनी है। उन्होंने कहा कि यह एक अदालत का फैसला है और इस पर किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी करना उचित नहीं है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर नरेंद्र कश्यप ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने एबीवीपी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और छात्रों के हित में जरूरी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री हमेशा छात्र समुदाय के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें