मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री ने किया इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का निरीक्षण,मुआवजा घोषित होगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू

किंजरापु आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम स्थित इंदिरा गांधी

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का निरीक्षण करने पहुंचे। इस टर्मिनल में

तड़के हुए हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और सात अन्य घायल हुए हैं।

यह हादसा छत का ऊपरी हिस्सा गिरने से हुआ।

निरीक्षण के बाद

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने पत्रकारों को

बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को

बंद कर दिया गया है। हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है ताकि यहां

कोई और अप्रिय घटना न हो। मुआवजे की घोषणा भी की जाएगी।

उन्होंने

पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। किंजरापु ने दुखद घटना में मारे

गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चार लोग

घायल भी हुए हैं। उनका ख्याल रखा जा रहा है। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल,

अग्नि सुरक्षा दल, सीआईएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने ससमय पहुंचकर स्थिति

को संभाला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें