मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर बंगाल के दौरे पर श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, बंद चाय बागानों पर होगी अहम बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर बंगाल के दौरे पर श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, बंद चाय बागानों पर होगी अहम बैठक

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार रविवार को उत्तर बंगाल पहुंचे। वे उत्तरकन्या में बंद पड़े चाय बागानों और श्रमिकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए वे बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां उनके साथ श्रम राज्य मंत्री भी मौजूद थे।जानकारी के अनुसार, बैठक में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों के सांसद एवं विधायक भी भाग लेंगे।अर्जुन सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों की औद्योगिक नीतियों के कारण राज्य का उद्योग गंभीर संकट में पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल विकास की दौड़ में कई दशक पीछे चला गया है। उन्होंने दावा किया कि नई औद्योगिक नीति का उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकना और स्थानीय स्तर पर अवसर बढ़ाना है।मंत्री ने बंद चाय बागानों की स्थिति और अन्य श्रमिक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में "सिंडिकेट राज" समाप्त किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें