मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

चाचा-भतीजे की सरकार ने शिक्षा से खिलवाड़ किया : ए. के. शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भाजपा विकास के मुद्दे पर लड़ रही चुनाव, जो कहती है वो पूरा करती है

प्रयागराज। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही यह सिद्ध हो गया है

कि विजय निश्चित हमारी ही होगी। चाचा भतीजे की सपा सरकार ने बच्चों की

शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया और रोजगार कुछ विशेष लोगों को चिन्हित करके

दिया। लेकिन आज शिक्षा स्तर में सुधार हो रहा है। आज हमारी सरकार ने

गुंडाराज खत्म करने का काम किया है, तो वहीं विपक्षी सरकार ने गुंडों को

पालने और संरक्षण देने का काम किया। आज गुंडागर्दी करने से पहले योगी का

बुलडोजर याद आ जाता है।

यह बातें इलाहाबाद लोकसभा के भाजपा

प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में जनपद के मेजा और कोरांव विधानसभा

में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के शर्मा

ने भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कही। बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों में भाजपा

कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए श्री शर्मा ने चुनावों में जीत का

बिगुल बजा दिया।

मुख्य अतिथि ए.के. शर्मा ने कहा कि

आयुष्मान कार्ड आज गरीबों का सहारा बना है। यह सब विकास केवल भाजपा में ही

सम्भव है। प्रदेश में एम्स इंजीनियरिंग कॉलेज को बहुत ज्यादा खोला गया हैं।

हमारी सरकार ने गुंडाराज खत्म करने का काम किया है तो वहीं विपक्षी सरकार

ने गुंडा पालने का काम किया था। आज किसी को गुंडागर्दी करने से पहले योगी

का बुलडोजर याद आ जाता है। अबकी बार 400 पार को संकल्पबद्ध होकर मतदान

करें। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायें। मंत्री ने कहा कि भारतीय

जनता पार्टी केवल विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है। जो कहती है उसे पूरा

करती है। हम सभी मोदीजी के परिवार हैं और इस परिवार का कुशल नेतृत्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

कार्यक्रम की

अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा साथियों हम सभी को

अंधभक्त बनना है। क्योंकि इस भक्ति से देश का विकास बहुत तेजी से हुआ हैं।

ऐसी अंध भक्ती सभी को करना चाहिए, जिससे देश का विकास हो। इस दौरान सांसद

रीता बहुगुणा जोशी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद प्रजापति भी मौजूद रहे।

संचालन मेजा विधानसभा प्रभारी रायचंद दुबे, संयोजक विक्रमादित्य मौर्य,

विधानसभा प्रभारी मेज़ा रायचंद दुबे और संसद रीता बहुगुणा जोशी, योगेश

शुक्ला, राजमनी कोल, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, आनंद कुमार पांडे, जयशंकर

पांडे, नरेंद्र देव पांडे, रईस चंद्र शुक्ला, सुशील मिश्रा, प्रेमशंकर

शुक्ला मुन्नन शुक्ला, इंद्रदेव शुक्ला, मांडवी शरण द्विवेदी, डॉ अमरेश

तिवारी, राजीव तिवारी, विभूति नारायण सिंह, जिले के पदाधिकारी, मंडल

अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें