मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। मंत्री अग्निमित्रा पाल सिलीगुड़ी दौरा समाप्त कर सोमवार को कोलकाता लौटने से पहले बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि एक देश, एक कानून के समर्थन में लेखिका तसलीमा नसरीन ने जो टिप्पणी की है, वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के साथ हुए अन्याय के संदर्भ में है। उनके अनुसार, वहां हिंदुओं को अपने धर्म का पालन करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इसी अन्याय के खिलाफ तसलीमा नसरीन ने आवाज उठाई है।

मालदा में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के मामले पर मंत्री ने कहा कि यह कोई नया कारोबार नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रहा है।

नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी नशा-मुक्त भारत का संदेश दे चुके हैं। सिलीगुड़ी और सीमावर्ती इलाकों में नशे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई लोगों से शिकायतें मिली हैं कि अच्छे परिवारों के बेटे-बेटियां भी नशे की लत का शिकार हो रहे हैं।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह स्थिति एक-दो दिन में नहीं बनी, बल्कि पिछले 15 वर्षों में विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को अभी केवल ढाई महीने हुए हैं और इस समस्या से निपटने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह किसी परिवार को कमजोर करने के लिए उसके बच्चों को निशाना बनाया जाता है, उसी तरह देश को कमजोर करने के लिए युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें