मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

मिनी बस और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, 11 लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मिनी बस और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, 11 लोग घायल

नागाैर। डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं क्षेत्र के निंबी जोधा बाईपास पर शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सालासर से बाड़मेर के पचपदरा जा रही एक मिनी बस और सामने से आ रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही लाडनूं डीएसपी विक्की नागपाल, निंबी जोधा थानाधिकारी रामेश्वर लाल और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घायलों को 108 व टोल एम्बुलेंस की मदद से निंबी जोधा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल रैफर किया गया।

थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे मिनी बस ड्राइवर ने सड़क पर आई भैंस को बचाने के लिए गाड़ी को साइड में उतारा। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई।

स्कार्पियो में सवार दो लोगों को एयरबैग खुलने की वजह से गंभीर चोट नहीं आई। वहीं मिनी बस में सवार उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले 10 मजदूर घायल हो गए, जो बाड़मेर रिफाइनरी में काम करते हैं। सभी घायलों को सामान्य उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें