पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला
पुलवामा। पुलवामा जिले के मुख्य शहर में बुधवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर हमला कर दिया। इस हमले में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों ने भी तुरन्त मोर्चा संभालते हुए आतंकियों पर जवाबी गोलीबारी की लेकिन आतंकी मौके से भाग निकले।
उसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षाबलों ने आने-जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी था।





