मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मिलाप फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया भोजन का वितरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया

04फरवर।रबिसगंज में सामाजिक संस्था मिलाप फाउंडेशन हरेक शनिवार

की रात शनिवार स्पेशल के तहत सार्वजनिक स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों के बीच

भोजन का वितरण करती है।इसी कड़ी में शनिवार की रात फाउंडेशन के सदस्यों ने

रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,सदर रोड,पटेल चौक,स्टेशन चौक,फुलवरिया हाट,अस्पताल

रोड,जुम्मन चौक,रामपुर ओवरब्रिज के निकट,श्मसान घाट आदि स्थानों पर घूम

घूमकर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच पूड़ी सब्जी मिठाई से बने पैकेट का वितरण

किया।

संस्था के द्वारा प्रतिदिन स्टेशन और बस स्टैंड के पास रहने

वाले जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेट का वितरण किया जाता है।अलग अलग स्लम

बस्ती में जरूरतमंदों को भोजन संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।फाउंडेशन

के सदस्य बाली यादव,यश कुमार गुप्ता,कुंदन कुमार,विजय कुमार मंडल,रोशन

कुमार,नरेश कुमार आदि ने बताया कि संस्था की ओर से जरूरतमंदों के बीच ठंड

के ठिठुरन में कंबल का भी वितरण किया गया था।इसके अतिरिक्त आने वाले दिनों

में संस्था की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को लेकर संस्था के द्वारा

काम करने की योजना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें