मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

सुविंदर विक्की के कायल हुए मिहिर अहूजा, बोले- असल जिंदगी में बहुत हंसमुख हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुविंदर विक्की के कायल हुए मिहिर अहूजा, बोले- असल जिंदगी में बहुत हंसमुख हैं

मुंबई। अभिनेता मिहिर अहूजा हालिया रिलीज वेब सीरीज 'शब्द: रीत और रिवाज' में नजर आ रहे हैं। सीरीज में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। वे इस शो में घुप्पी सिंह नाम के मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने हाल ही में आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अपने को-स्टार सुविंदर विक्की की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वे अपने किरदार से बेहद अलग हैं। उन्होंने कहा, "सर शो में जैसे दिखते हैं, असल जिंदगी में वैसे नहीं हैं। वे बहुत हंसमुख और मजाकिया इंसान हैं। उनकी गर्मजोशी की वजह से हम पूरी रात जागते थे।

मेरा मानना है कि अगर सेट पर अच्छा माहौल और ऊर्जा हो, तो काम के लंबे घंटे या मुश्किल हालात भी आसान लगने लगते हैं। जब आपके साथ काम करने वाले लोग अच्छे और अपने काम के प्रति जुनूनी हों, तो हर चुनौती आसान हो जाती है।"

शूटिंग के दौरान आए इमोशनल और मुश्किल सीन के बारे में बताया गया है।

अभिनेता ने बताया कि ऐसे समय में खुद को शांत और स्थिर रखना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, "जब आप बाहर के इलाकों में शूटिंग करते हैं, तो कई तरह की परेशानियां आती हैं। कई बार आम सुविधाएं मिलना भी मुश्किल होता है, जिससे कभी-कभी मानसिक रूप से थकान हो जाती है, तो ऐसे समय में म्यूजिक ने मेरी बहुत मदद की थी।

उन्होंने आगे बताया कि सेट पर एक वायरल फैलने के कारण सभी लोग बीमार पड़ गए थे, लेकिन इसके बावजूद सेट का माहौल बहुत पॉजिटिव था।

यह सीरीज पारिवारिक मूल्यों, संगीत की विरासत और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के बीच के संघर्ष को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है।

''शब्द: रीत और रिवाज' छह एपिसोड में बुनी गई एक संवेदनशील पारिवारिक कहानी है। इसमें सभी सदस्य धर्म, परंपराओं और परिवार की उम्मीदों से बंधे हैं। कहानी घुप्पी नाम के एक टीनएजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हकलाने की समस्या है। घुप्पी का फुटबॉल के प्रति जुनून उसके पिता के सपनों और उम्मीदों से बिलकुल अलग है।

उसके पिता एक प्रतिष्ठित गायक हैं, जो चाहते हैं कि उनका बेटा परिवार की संगीत विरासत को आगे बढ़ाए।

इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में अभिनेता सुविंदर विक्की और मिहिर आहूजा नजर आएंगे, जबकि माही राज मिहिर की बहन और तरणजीत कौर मिहिर की मां की भूमिका निभाएंगी। यह सीरीज 6 फरवरी से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें