मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत ,पुलिस जाँच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत ,पुलिस जाँच में जुटी

जौनपुर।बरसठी थाना अंतर्गत शुक्रवार की रात में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।शुक्रवार की रात करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के सिरौली प्राथमिक विद्यालय के पास बनकट गांव के रहने वाले 52 वर्षीय काशीनाथ दुबे का शव मिला। काशीनाथ रोजाना की तरह आज भी जौनपुर कलेक्ट्री कचहरी से जरौना स्टेशन तक रेल से लौटे थे। स्टेशन से सब्जी खरीदकर वह साइकिल से घर की ओर जा रहे थे। विद्यालय से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर जरौना-जंघई मार्ग पर उनका शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दोनों बेटे रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की जानकारी के लिए थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें