मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी: डीएमआरसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी: डीएमआरसी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। इस बात की जानकारी बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से दी गई है।

डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ताकि लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की आवाजाही सुगम हो सके।

डीएमआरसी की सलाह के अनुसार, सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिसके बाद बाकी दिन नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा, "शुक्रवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद, शेष दिन नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा।"

स्वतंत्रता दिवस के विशेष मेहमान, जिनके पास रक्षा मंत्रालय का वैध निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा प्रदान किए गए विशेष क्यूआर टिकट के माध्यम से मेट्रो में आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इन यात्रियों का मेट्रो किराया रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को भुगतान किया जाएगा।

लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं।

दिल्ली मेट्रो के अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी 15 अगस्त को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कुछ पाबंदियां लागू की गई हैं।

13 अगस्त को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा, “13 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस ड्रेस रिहर्सल के दृष्टिगत, दिल्ली यातायात पुलिस यात्रियों को इन मार्गों का प्रयोग न करने और उल्लिखित समय पर वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग करने की सलाह देती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें