मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

सुबह-सुबह मेट्रो सेवा बाधित, ब्लू लाइन पर यात्रियों की भारी परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुबह-सुबह मेट्रो सेवा बाधित, ब्लू लाइन पर यात्रियों की भारी परेशानी

कोलकाता। कोलकाता में मंगलवार सुबह मेट्रो सेवा में अचानक आई तकनीकी बाधा से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह करीब सात बजे के बाद सेंट्रल से महानायक उत्तमकुमार स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं लगभग 45 मिनट तक पूरी तरह बंद रहीं। इस दौरान दक्षिणेश्वर से सेंट्रल तक और महानायक उत्तमकुमार से शहीद खुदीराम तक मेट्रो ‘ बदले गए मार्ग’ में चलाई गई।करीब सुबह आठ बजे दक्षिणेश्वर से मैदान तक सेवाएं बहाल कर दी गईं, लेकिन पूरे मार्ग पर मेट्रो परिचालन अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है। फिलहाल ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर–शहीद खुदीराम) पर आंशिक रूप से ही सेवाएं जारी हैं।मेट्रो प्रशासन की ओर से सेवा बाधित होने के कारणों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्टेशनों पर केवल यह घोषणा की जा रही है कि “अनिवार्य कारणों” से पूरे मार्ग पर सेवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकतीं, हालांकि किसी ठोस वजह का उल्लेख नहीं किया गया।सूत्रों के अनुसार, नेताजी भवन और रवींद्र सदन स्टेशनों के बीच सुरंग में एक मेट्रो ट्रेन के फंसने से यह स्थिति बन गई। हालांकि, इस संबंध में मेट्रो अधिकारियों ने अब तक पुष्टि नहीं की है।सुबह के व्यस्त समय में आई इस बाधा से कार्यालय जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। ब्लू लाइन को कोलकाता की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण लाइनों में से एक माना जाता है, जहां रोजाना भारी संख्या में यात्री सफर करते हैं।बैरकपुर निवासी सौमेन दास, जो रोज दमदम से मेट्रो पकड़कर एस्प्लानेड स्थित अपने कार्यालय जाते हैं, ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय बचाने के लिए मेट्रो लेते हैं, लेकिन अगर रोज ऐसी परेशानी हो, तो इसका क्या फायदा? सिर्फ विस्तार हो रहा है, समय पर सेवा नहीं चल पा रही।कई यात्रियों को दमदम स्टेशन पर ही मेट्रो सेवा में बाधा की जानकारी मिली, जिसके बाद कुछ लोग फिर से लोकल ट्रेन से सियालदह की ओर रवाना हो गए। वहीं, कुछ यात्रियों ने सेंट्रल तक जाकर बस या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया।विराटी निवासी बसंत चटर्जी ने बताया कि उनके मोबाइल में ‘अमार कोलकाता मेट्रो’ ऐप मौजूद होने के बावजूद समय पर कोई सूचना नहीं मिली। उनका आरोप है कि मेट्रो टिकट लेने के बाद ही उन्हें सेवा बाधित होने की जानकारी मिली, जबकि ऐप पर इसकी सूचना काफी देर बाद अपडेट की गई।बार-बार मेट्रो सेवाओं में आ रही इस तरह की बाधाओं को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि मेट्रो प्रशासन को न केवल तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए, बल्कि समय पर और पारदर्शी सूचना व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए। हालांकि मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9:00 बजे सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें