मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

फुटबॉलर मेसी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा मामले में दो और गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फुटबॉलर मेसी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा मामले में दो और गिरफ्तार

कोलकाता। सॉल्टलेक स्थित युवभारती क्रीड़ांगन में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई भारी अव्यवस्था के मामले में पुलिस ने आयोजक शतद्रु दत्त के बाद दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम शुभ्रप्रतिम दे और सौरभ बोस बताए गए हैं। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवभारती में हुई तोड़फोड़ और हंगामे की घटना को लेकर विधाननगर पुलिस कुल छह लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी में है। घटना में कौन कौन लोग शामिल थे, इसका पता लगाने के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिन लोगों को तलब किया जा रहा है, उनका किसी न किसी रूप में मेसी के कार्यक्रम से संबंध था।गौरतलब है कि कोलकाता समेत देश के अलग अलग हिस्सों में मेसी के दौरे के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त थे। शनिवार को उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं। रविवार को जब शतद्रु को विधाननगर महकमा अदालत में पेश किया गया, तो पुलिस ने दलील दी कि युवभारती में हुई अव्यवस्था के पीछे शतद्रु के अलावा कई और लोग भी शामिल हैं। उन तक पहुंचने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए शतद्रु से पूछताछ जरूरी है। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।उल्लेखनीय है कि गत शनिवार 13 दिसंबर को मेसी कोलकाता पहुंचे थे। युवभारती क्रीड़ांगन में आयोजित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में उनके साथ तस्वीर लेने और हाथ मिलाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान के पास जुट गए थे, जिसके बाद मेसी मैदान छोड़कर बाहर निकल गए। मेसी के जाने के बाद दर्शक भड़क उठे। उनका आरोप था कि उन्होंने हजारों रुपये खर्च किए, लेकिन मेसी को ठीक से देख भी नहीं पाए। इसके बाद युवभारती में हालात बेकाबू हो गए और भारी अव्यवस्था फैल गई।घटना को गंभीरता से लेते हुए विधाननगर पुलिस ने मामले में स्वप्रेरित जांच शुरू की है और लगातार कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें